आजमगढ़। देश के शूरवीर पुत्र महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर महाराणा प्रताप सेना-भारत द्वारा मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन नगर के ठंडी सड़क स्थित गरुण होटल के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह (डीन, नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज) व राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, अरविंद चित्रांश सहित सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला.
मुख्य अतिथि डी के सिंह ने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की आत्मा है। यदि हम महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दें, तो समाज में स्वतः ही शांति, संतुलन और प्रगति का वातावरण निर्मित होगा। आज आवश्यकता है कि हम सब मिलकर महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सुरक्षा की भावना को अपने व्यवहार में उतारें। यही सच्ची राष्ट्रसेवा और सामाजिक उत्थान का मार्ग है।
विशिष्ट अतिथि अमरेंद्र नाथ ,सिंह ने कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव होती हैं। महिलाओं का सम्मान समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और आत्मसम्मान की अमर गाथा है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान ही एक सशक्त और समृद्ध समाज की पहचान है।
अध्यक्षता करते हुए हेमंत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें हर परिस्थिति में दृढ़ रहने की प्रेरणा देता है और महिलाओं के सम्मान से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
संचालन प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सुरेश सिंह, राजेश सिंह, दिनेश खंडेलिया, दीनानाथ सिंह,अच्युतानंद त्रिपाठी ,शिवम तिवारी, सुरेश सिंह, जय सिंह, आनंद सिंह, दीना सिंह, महेंद्र सिंह, ब्रिज बिहारी सिंह, कौशल सिंह,चंद्रजीत सिंह,धर्मेंद्र चित्रांश, मिथिलेश सिंह,नरेंद्र सिंह,मनोज सिंह,भैरव त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे.
इन मातृ शक्तियों को मिला
महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2026
आज़मगढ़.
समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली मातृशक्ति संतोष सिंह, पूनम सिंह, बिन्नी श्रीवास्तव, अंजू चतुर्वेदी, रिशिका यादव, वैष्णवी सिंह, विभा गोयल, सारिका श्रीवास्तव, अर्चना सुबोध, डॉ. दीपिका सिंह एवं श्रीमती रेनू चौधरी को महाराणा प्रताप शौर्य सम्मान 2026 से नवाजा गया साथ ही प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

