ब्यूरो रिपोर्ट गणेश गुप्ता
तरवा /आजमगढ़ मामला तरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा तरवा गोरियाडीह का है। जहां पर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि हमारे घर के बगल के मनबढ़ लोगों ने रात में हमारे घर में घुसकर मेरे परिवार और मुझे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तथा मेरे घर पर तोड़फोड़ भी की छत पर लगा करकट भी तोड़ दिया मैं एक छोटी सी दुकान करके अपना जीवन यापन करता हूं मैं इस मामले को लेकर तरवा थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन संतोषजनक कार्यवाही नहीं हुई। जिससे अपराधी आज भी मुझे मारने की धमकियां दे रहे हैं जिससे मेरा पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है

