Site icon Akclivenews18

सेवा में नहीं होता धर्म का भेद

“सेवा में नहीं होता धर्म का भेद”

सिलाई मशीन वितरण पर पूजा सिंह का बड़ा बयान

सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने जब यह सवाल पूछा कि क्या सिलाई मशीनें केवल हिंदू महिलाओं को दी जाएंगी या इसमें धर्म और पार्टी देखी जाएगी, तो दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सनातन सेना की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सेवा कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता।

उन्होंने कहा, “माँ का कोई धर्म नहीं होता, भूख का कोई मजहब नहीं होता। ये मशीन हर उस जरूरतमंद बहन के लिए है जो मेहनत करके अपने बच्चों का भविष्य बेहतर बनाना चाहती है। हम सेवा को धर्म और राजनीति से ऊपर मानते हैं।”

पूजा सिंह ने कहा कि सिलाई मशीन वितरण का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे अपने परिवार का सहारा बन सकें। उन्होंने कहा, “हमारा एक ही धर्म है — मानवता और एक ही पार्टी है — मातृशक्ति। सेवा कार्यों में जाति, धर्म या समुदाय नहीं देखा जाता।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज की हर जरूरतमंद महिला उनके लिए सम्मान और शक्ति का प्रतीक है।

“हमारे लिए हर जरूरतमंद महिला ‘भारत माता’ का रूप है। न कोई हिंदू, न मुसलमान, सिर्फ मेहनत करने वाली स्वाभिमानी माँ।”

उनके इस बयान के दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और लोगों ने तालियों के साथ समर्थन जताया।

Exit mobile version