Site icon Akclivenews18

चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन, 98.6 प्रतिशत रहा रिजल्ट

आजमगढ़। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान चिल्ड्रेन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बेलइसा ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 98.6 प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय से इस वर्ष कुल 349 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 344 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। मानविकी वर्ग की छात्रा विभा यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जावेद यादव और सार्थक यादव ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्यन सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के 19 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 65 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा 169 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक तथा 301 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।

विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने शानदार उपलब्धि दर्ज की। अंग्रेजी में आर्य सेन ने 98 अंक, हिंदी में आरोगी वर्मा और अर्चित कुमार ने 99 अंक, गणित में यादव लक्ष्मी और तृषा श्रीवास्तव ने 91 अंक प्राप्त किए। वहीं राजनीति विज्ञान में रिशिता यादव और हिंदुस्तानी संगीत में नेहा यादव ने 100 में 100 अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरविंद कुमार मणि त्रिपाठी, उप प्रबंधक श्रीवास्तव श्री हरि त्रिपाठी, शैक्षणिक सलाहकार एस पी शुक्ला तथा प्रधानाचार्या श्रीमती सपना सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version