Site icon Akclivenews18

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण एवं बचाव अभियान के अंतर्गत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत कोलबाज बहादुर में ग्राम प्रधान की देखरेख में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों और नालों की सफाई की गई, सड़कों पर झाड़ू लगाया गया तथा संक्रमण से बचाव के लिए चुने का छिड़काव किया गया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने कहा कि “स्वच्छ भारत बनाना है” के संकल्प के साथ वे लगातार गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे हैं। राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए जनपद भर में यह अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया गया। कर्मचारियों ने बताया कि साफ-सफाई हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे कई बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

इस दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, श्रीकृष्ण यादव, मोहम्मद असलम, आसमा खातून सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version