Site icon Akclivenews18

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट्रल पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन

आजमगढ़। सीबीएसई कक्षा-12 सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सेंट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर आजमगढ़ में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के छात्र हर्षित श्रीवास्तव ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया और स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र देवांश तिवारी ने 95.40 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि साक्षी विश्वकर्मा ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा खुशबू निषाद ने 94.40 प्रतिशत तथा शिवांश शुक्ला ने 94.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अन्य मेधावी छात्रों में अंकिता अग्रहरी ने 93.20%, साक्षी यादव व बबली सिंह ने 93.00%, लक्ष्य यादव ने 92.80%, संस्कृति सिंह ने 92.60%, शुभम यादव ने 92.40%, प्रियंश वर्मा, सिमी वर्मा एवं खुशबू यादव ने 92.20%, आदित्य यादव, रिया वर्मा एवं प्रतीक राय ने 90.20% तथा सूरज प्रजापति ने 90.00 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

वहीं सेंट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर शाखा की छात्रा शायला नाज ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार सीपीएस मिवंडी, महाराष्ट्र शाखा की छात्रा रेखा फगाणा ने 82.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार सीपीएस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के 114 छात्र-छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 281 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर सफलता पाई।

विद्यालय के संस्थापक जनाब अयाज अहमद खां, चेयरपर्सन तरन्नुम खान, प्रबंधक नवाज अहमद खां एवं डॉ. अयाज अहमद खां ने सभी सफल छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूबी रेखा सिंह, नियाजुद्दीन तथा शाखा प्रधानाचार्य सहेला नाज ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Exit mobile version