
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्सल वाहन संख्या RJ 09 GB 6297 गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार संख्या HR 51 CW 5271 अनियंत्रित होकर पार्सल वाहन में जा टकराई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कंधरापुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट डिजायर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कुछ देर तक एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।
