
दिनांक 16 मई 2026 को माँ संतराजी देवी मेमोरियल इण्टर कॉलेज, सड़वाहा बड़ी कोरौली में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं अंकपत्र वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री कमलेश चौहान, डायरेक्टर श्री अखिलेश चौहान एवं प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार प्रजापति द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज कुमार ने किया।
इस अवसर पर मिर्जापुर क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख श्री बलवन्त यादव एवं जगदीशपुर क्षेत्र के महाप्रधान श्री मंशाराम यादव द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
हाईस्कूल वर्ग में कुमकुम यादव पुत्री श्री कृष्णनाथ यादव, ग्राम नरईपुर ने 600 में 566 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी चौहान पुत्री श्री जोगेन्द्र चौहान, ग्राम सुरहीं बुजुर्ग ने 546 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा चाहत यादव पुत्री श्री रामरतन यादव, ग्राम सुरहन ने 541 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इण्टरमीडिएट वर्ग में ऋचा चौहान पुत्री श्री राजीव चौहान, ग्राम लुहसा ने 500 में 421 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जोतिमा यादव पुत्री श्री चंदू यादव, ग्राम कोरौली बुजुर्ग ने 385 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा शिक्षा पुत्री श्री राजकपूर, ग्राम ओहदपुर ने 380 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त प्रतिभा खोज परीक्षा में अनुष्का यादव पुत्री श्री बृजेश कुमार यादव, ग्राम तेजपुर ने पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं कम्पटीशन एग्जाम परीक्षा में आशी यादव पुत्री श्री नरेंद्र कुमार यादव, ग्राम ओहदपुर ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही आदर्श यादव पुत्र श्री छोटेलाल यादव, ग्राम नरईपुर ने जेईई मेन्स परीक्षा में 99.68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
सभी मेधावी छात्रों को विशिष्ट पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही एल.के.जी. से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को भी पुरस्कार एवं अंकपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश चौहान, श्री राजीव चौहान, श्री शैलेष प्रजापति, श्री सूबेदार यादव, श्री सचिन यादव, श्री नरेंद्र प्रधान, श्री प्रमोद यादव, श्री दुर्गेश राय, श्री कमलेश राय, श्री कमरुद्दीन, श्री दीपक यादव, श्री विनोद कुमार, श्री अच्छेलाल चौहान, श्री छोटेलाल चौहान सहित समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

