Site icon Akclivenews18

अफसर कॉलोनी रैदोपुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

आजमगढ़।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान में मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गांवों, हाट-बाजारों, टोला-मोहल्लों तथा सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई और दवा छिड़काव का कार्य तेज कर दिया गया है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार, 19 मई 2026 को अफसर कॉलोनी रैदोपुर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क की दोनों पटरियों पर उगी घास की कटाई, झाड़ू लगाकर सफाई, नालियों की सफाई तथा दवा का छिड़काव किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विशेष मेहनत की।

सहायक विकास अधिकारी पंचायत के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, रतन यादव, सुरेश यादव, अशोक चौहान, बृजेश चौहान, राजेश कुमार, मिंटू, रामकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे जनपद को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाया जा सके।

Exit mobile version