Site icon Akclivenews18

स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायत शेखपुरवा में चला विशेष सफाई अभियान

आजमगढ़। राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi के स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई का कार्य कराया गया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत शेखपुरवा में ग्राम प्रधान की देखरेख में सफाई कर्मचारियों ने सड़क की दोनों पटरी पर उगी घास की कटाई की, झाड़ू लगाई तथा दवा एवं चुने का छिड़काव किया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया गया।

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” के संकल्प के साथ गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, रामाश्रय कुमार, भगवान मौर्य, बृजेश चौहान, मूलचंद चौहान, मिंटू, रामकुमार, राम प्रताप, विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह स्वच्छता अभियान ग्राम पंचायत शेखपुरवा, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में आयोजित किया गया।

Exit mobile version