Site icon Akclivenews18

सफाई कर्मचारी के पुत्र के विवाह समारोह में पहुंचकर नवदंपति को भेंट किया पौधा

आजमगढ़। विकासखंड पल्हनी में तैनात सम्मानित सफाई कर्मचारी जागृति प्रसाद के पुत्र के शुभ विवाह समारोह में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर वर-वधू को शुभाशीष दिया।

इस अवसर पर नवदंपति को मधुकामिनी का पौधा भेंट करते हुए सभी ने उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि जिस प्रकार पौधा बढ़कर हरियाली और शुद्ध वातावरण प्रदान करता है, उसी प्रकार नवदंपति का जीवन भी खुशियों, प्रेम और समृद्धि से भरपूर रहे।

कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिकरौरा, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़ में आयोजित हुआ। समारोह में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, बृजेश चौहान, रामाश्रय सहित कई लोग मौजूद रहे और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version