Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ शहर कोतवाली में तैनात दरोगा की हुई मौत

आजमगढ़। जनपद के शहर कोतवाली में तैनात दरोगा की कल शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। ड्यूटी जाते समय अचानक तबीयत होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार पूर्व चौकी इंचार्ज ब्रह्मस्थान उमेश कुमार गुरूवार को ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में अचानक ही उनकी तबीयत खराब होने से वे सड़क पर गिर गये। आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उनको इलाज के लिए लखनऊ ले गये। जहां इलाज के दौरान दरोगा उमेश कुमार की मौत हो गयी। वे कौशांबी के रहने वाले थे। इस समय शहर कोतवाली में तैनात थे।
Exit mobile version