Site icon Akclivenews18

होबर्ट प्राइमरी स्कूल में तमसा परिवार ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

आजमगढ़। जनपद के होबर्ट प्राइमरी स्कूल कर्बला मैदान में रविवार को तमसा परिवार के सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधे लगाए गए। तमसा परिवार के सदस्य वर्ष 2018 से लगातार प्रत्येक रविवार को पौधारोपण अभियान चला रहे हैं।

कार्यक्रम में रितेश गोयल ने बताया कि तमसा परिवार लगातार पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रहा है। शाहिद भाई ने कहा कि पौधारोपण से वातावरण शुद्ध रहता है और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए पौधारोपण सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए ताकि ऑक्सीजन और स्वच्छ वातावरण बना रहे।

वन विभाग के इंस्पेक्टर लक्ष्मी सोनकर ने कहा कि “एक पौधा मां के नाम, एक पौधा तमसा के नाम” अभियान को साकार करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की रक्षा करते हैं और इनके बिना जीवन संभव नहीं है।

अभय चौहान ने कहा कि समाज और पर्यावरण को बचाने के लिए जगह-जगह पौधे लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। तेज बहादुर सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा पुण्य और पूजा पेड़-पौधे लगाना है और यह अभियान आगे भी लगातार चलता रहेगा।

इस अवसर पर रितेश गोयल, शाहिद भाई, तेज बहादुर सिंह, मनिंदर सिंह, लक्ष्मी सोनकर, सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, बृजेश चौहान, मिंटू, जगबाग भाई तथा गुप्ता बिस्किट भंडार सहित तमसा परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version