पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई।
संवाददाता हामिद अली,
गोण्डा,कांग्रेस भवन प्रांगण में लगी राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर जिला अध्यक्ष पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह सहर अध्यक शाहिद अली कुरेशी जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात कांग्रेस भवन सभागार में एक गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी की देन है कि आज 18 वर्ष के खासकर छात्र को मताधिकार का अधिकार उन्होंने ही अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में यह अवसर दिलाया था इसके पहले 21वर्ष उम्र वाले ही वोट देने का अधिकार था। शहर अध्यक्ष शाहिद अली कुरेशी और मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने कहा कि पंचायतों में कार्य योजना और गांवों में सड़के बनाए जाने का बजट आवंटन किया जिससे गांवों में विकास का अवसर खुला और ग्राम पंचायतों में आज स्वयं खर्च करने का अधिकार मिला और चौमुखी विकास हुआ,। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव , जलील अहमद खान,,विनय प्रकाश त्रिपाठी, राजेश सिंह, महबूब अहमद एड वो केट ,वाजिद अली, संतोष सिंह , वसीम खान, राम जनक वर्मा, मुजीब अहमद मास्टर शाहबाज खान, विनोद सिंह, शिवम्,रिजवान, जानकी देवी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थिति रहे।

