जनपद में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी
नेशनल हाईवे, चंधासी कोयला मंडी समेत कई प्रमुख मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई
एक दिन में 535 वाहनों का चालान
₹11 लाख 60 हजार 500 का जुर्माना अधिरोपित
नो पार्किंग में खड़े 235 वाहनों पर कार्रवाई
02 वाहन किए गए सीज
बिना हेलमेट चल रहे 135 वाहन चालकों का चालान
प्रेशर हॉर्न बजाने वाले 37 वाहनों पर भी कार्रवाई
पुलिस ने अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया चन्दौली पुलिस का कहना है कि यातायात व्यवस्था बाधित करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा

