Site icon Akclivenews18

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 26 मई को चिल्ड्रेन कालेज हरबंशपुर आजमगढ़ में सम्पन्न हुआ।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेंद्र नाथ पांडेय ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित हमारी पार्टी का अधिष्ठान सिद्धांतों में है। हमारे सिद्धांत की अभिव्यक्ति भारत माता की जय उद्घोष से होती है। यह उद्घोष हमारे सिद्धांत का बीजभूत आधार है। हम मानते हैं भू , जन एवं संस्कृति के योग से राष्ट्र उत्पन्न होता है इसलिए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्र सेवा हमारे कार्य का आधार है ।भाजपा का मूलभूत सिद्धांत है एकात्मक मानव दर्शन। एकात्मक मानव दर्शन में व्यक्ति के समग्र सुख की कल्पना की गई है। इसमें शरीर मन बुद्धि और आत्मा के समन्वय और एकात्मता का विचार है तथा हर विषय को समग्रता से देखा गया है ।सबका साथ ,सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास इसी अवधारणा का प्रकटीकरण है। पांच निष्ठाओं के सैद्धांति के आधार पर भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ है भाजपा ने अपने प्रथम अधिवेशन में सैद्धांतिक रूप से पांच निष्ठाओं की घोषणा की थी जिसमें पहला है राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, दूसरा लोकतंत्र, तीसरा शोषण मुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना , चौथा है सकारात्मक पंथनिरपेक्षता अर्थात सर्व-धर्म सद्भाव और पांचवां है,मूल्य आधारित राजनीति और आर्थिक एवं राजनीतिक विकेंद्रीकरण। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए हमने निरंतर संघर्ष किया है धारा 370 का निस्तारण हमारी संकल्प शक्ति को दर्शाता है। भाजपा का बूथ समिति से संसदीय बोर्ड तक का संगठन आंतरिक लोकतंत्र का एक अनुपम उदाहरण। भारतीय जनता पार्टी मजहब पंथ के आधार पर वोट बैंक तथा तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करती है तथा सभी धर्म पंत को समान भाव से देखते हुए भेदभाव रहित शासन तथा सकारात्मक पंथनिरपेक्षता के आधार पर सबके लिए न्याय हो वैसा राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा कृतसंकल्पित है। पारदर्शी व्यवहार, संयमित शब्दावली, कार्यक्रम संचालन, संग्रह आदि में पारदर्शिता, और देशभर में प्रमाणिकता के उदाहरण भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहचान है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, अशोक सिंह, हरिचरण कुशवाहा ,संतोष सिंह, ,देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, ,जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, श्रीकृष्ण पाल, सतेन्द्र राय, प्रेम प्रकाश राय, डा श्याम नारायण सिंह, वंदना सिंह कल्पनाथ पासवान, राम दर्शन यादव, पवन सिंह मुन्ना, नन्हकूराम सरोज, विभा बर्नवाल , बबिता जसरासरिया विवेक निषाद जितेन्द्र राय जिला पदाधिकारी, जिलाकार्यसमिति सदस्य, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version