आजमगढ़। सामाजिक संगठन ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को श्री साईं होटल, आजमगढ़ में “युवाओं के मुद्दे” विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक स्वर्गीय कपिलदेव पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर यादव ने की। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा कवि एवं लेखक संदीप गांधी नेहाल ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
प्रबंधक ट्रस्टी देवी प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा अपने मूल मुद्दों से भटककर क्षणिक आनंद की ओर आकर्षित हो रहा है, जो समाज के लिए चिंताजनक है। सदस्य ट्रस्टी विद्या निवास उपाध्याय (अंकित) ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का संचालन मृदुल उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर रमाकांत चौहान, शुभम मौर्य, चित्रांश श्रीवास्तव, अर्पित उपाध्याय, स्वास्तिक पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सादर
प्रबंधक ट्रस्टी
देवी प्रसाद पाण्डेय

