Site icon Akclivenews18

पूर्वांचल की बेटियों के सपनों का ताज… “संस्कृति – The Mehndi Fest” की इस शाही ट्रॉफी को जीतना सिर्फ एक अवार्ड नहीं, बल्कि हुनर, कला और पहचान की जीत होगी।

संस्कृति The Mehndi Fest 2026 Poster

“संस्कृति – The Mehndi Fest” में विजेता प्रतिभागी को मिलेगी रॉयल क्राउन ट्रॉफी

चंदौली। REBORN TRUST द्वारा आगामी 21 जून 2026 को “पूर्वांचल महोत्सव संस्कृति” के अंतर्गत पूर्वांचल की सबसे बड़ी मेहंदी प्रतियोगिता “संस्कृति – The Mehndi Fest” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मेहंदी कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी को विशेष “Winner Crown Trophy” से सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, यह ट्रॉफी केवल एक पुरस्कार नहीं बल्कि प्रतिभागियों की कला, मेहनत, आत्मविश्वास और पहचान का सम्मान होगी। प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी अपनी रचनात्मकता और मेहंदी कला के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पूर्वांचल की प्रतिभाशाली बेटियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी कला को पहचान दिला सकें। आयोजन में हर प्रतिभागी अपने डिजाइन और हुनर के जरिए अपनी अलग छाप छोड़ने का प्रयास करेगी।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता को भव्य “रॉयल क्राउन ट्रॉफी” प्रदान की जाएगी। साथ ही यह आयोजन युवतियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का भी माध्यम बनेगा।

प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन लिंक:
https://docs.google.com/forms/d/1TPllmDgmZ8_qolihToCtlxgsu6AF8ukBgpzB_FZeTCk/viewform

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें —
सतनाम सिंह
सोशल एक्टिविस्ट
मोबाइल: 9839307216
ईमेल: reborntrustofficial@gmail.com

रिपोर्ट: हुसैन अहमद

 

ब्यूरो चीफ: हयात हुसैन अंसारी
चंदौली

Exit mobile version