Site icon Akclivenews18

तमसा सफाई अभियान में जुटे सफाईकर्मी, चंद्रमा ऋषि आश्रम और नदी तट को किया स्वच्छ

आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार को चंद्रमा ऋषि आश्रम, मुजफ्फरपुर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में तमसा नदी के भीतर उतरकर कूड़ा-कर्कट निकाला गया तथा आश्रम परिसर, नदी तट और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।

ग्राम पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार की देखरेख में सफाई कर्मियों ने आश्रम परिसर, तमसा नदी तथा सड़क के दोनों किनारों पर सफाई अभियान चलाया। बताया गया कि भारत सरकार की एक टीम के संभावित आगमन को देखते हुए क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि साफ-सफाई से विभिन्न संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उपस्थित लोगों ने “हम सब ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” का संकल्प लेते हुए स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, महेश यादव, संजय कुमार, अजय मौर्य, अतुल कुमार, जावेद, सभाजीत यादव, सुषमा यादव, महेंद्र कुमार, जान मोहम्मद, रियाजुद्दीन, एहसान, शिवकुमार, मुकेश कुमार, श्रीकृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version