Site icon Akclivenews18

गोवंश तस्करों पर एसपी आकाश पटेल का बड़ा एक्शन, बॉर्डरों पर 24 घंटे चेकिंग के निर्देश

गोवंश तस्करी पर एसपी आकाश पटेल का सख्त रुख, सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश

चन्दौली। जनपद में गोवंश तस्करी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने जिले के बॉर्डर क्षेत्रों में 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश देते हुए कहा कि गोवंश तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक में एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोवंश तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट एवं राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही तस्करों की अवैध संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

एसपी ने यह भी कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही अथवा तस्करों से मिलीभगत सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वहीं धानापुर थाना पुलिस द्वारा दो नाबालिग छात्राओं की सकुशल बरामदगी पर एसपी ने टीम को पुरस्कृत किया। इसके अलावा मुगलसराय लूटकांड का सफल खुलासा करने वाली टीम को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान क्राइम ब्रांच प्रभारी रामजन्म यादव, सर्विलांस प्रभारी आशीष मिश्रा, मुगलसराय इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह, साइबर सेल के दरोगा अभिषेक शुक्ला तथा जलीलपुर चौकी प्रभारी अजय यादव सहित टीम के अन्य कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

ब्यूरो चीफ: हयात हुसैन अंसारी
चंदौली
रिपोर्ट: हुसैन अहमद    
चन्दौली

 

 

 

 

Exit mobile version