Site icon Akclivenews18

Economics Point में Nand Summer Camp के 11वें दिन हुआ भव्य उद्घाटन

चंदौली पीडीडीयू नगर मुगलसराय।  कैलाशपुरी स्थित Economics Point में आयोजित #Nand_Summer_Camp के 11वें दिन कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ काशी प्रांत संयोजक आदरणीय अनिल गुप्ता “गुड्डु भैया”, एलबीएस डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एवं शिक्षाविद् डॉ. अनिल यादव, समाजसेवी अजय तिवारी, पूर्व सभासद विशाल तिवारी तथा युवा राजनीतिक कार्यकर्ता आशुतोष मिश्रा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने समर कैम्प की सराहना करते हुए इसे बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

समर कैम्प में प्रतिभागियों को Dance, Mehndi, Beautician, Spoken English, Self-Defence, Boxing एवं Yoga जैसी विभिन्न विधाओं का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को शिक्षा, आत्मरक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर प्रमुख टीम सदस्यों में सुनील कुमार “बंटी”, प्रताप नारायण चौबे, शहाबुद्दीन, नेहा गोंड, पूजा, शालिनी जायसवाल, बजरंगी, सिद्धार्थ, मुकेश, गोलू, सन्नी, मनीष, करन, अंकित एवं कुमार नन्द जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा आयोजकों ने आने वाले दिनों में और भी रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन की जानकारी दी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version