Site icon Akclivenews18

दहेज लोभियों पर पुलिस का शिकंजा, पति और सास गिरफ्तार

आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, जबरन गर्भपात कराने और विवाहिता को आग लगाकर जान से मारने के प्रयास के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पति और सास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता की शादी मई 2025 में हुई थी, जिसके बाद पति और सास उस पर तीन लाख रुपये नकद व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर लगातार मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना करते थे।

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई, जबरन गर्भपात कराया गया तथा फरवरी 2026 में उसे आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी मुहम्मद फरमान और उसकी मां जाहेदा खातून को रोडवेज स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Exit mobile version