Site icon Akclivenews18

मुगलसराय पुलिस को बड़ी सफलता, जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

चाकू से जानलेवा हमला करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद

चन्दौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित चाकू भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 2 जून 2026 की रात कैलाशपुरी महमूदपुर निवासी मुन्नका प्रसाद गुप्ता पर गुरुद्वारा के आगे पेट्रोल पंप के पास चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल का उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।

पीड़ित के पुत्र राम लखन गुप्ता की तहरीर पर थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राकेश कुमार गिरी उर्फ विजय गिरी (62 वर्ष), निवासी पटेल नगर को रविनगर काली मंदिर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि कुछ दिन पहले हुए विवाद के बाद दोबारा कहासुनी होने पर उसने चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद वह फरार होकर छिपता फिर रहा था।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना मुगलसराय का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले पूर्व से दर्ज हैं। बरामद चाकू के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 भी बढ़ाई गई है।

मुगलसराय पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Exit mobile version