
शिविर के दौरान ओजश्वा नारायण ने ड्रिल एवं टर्नआउट, हथियार प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, मानचित्र अध्ययन तथा नेतृत्व क्षमता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फायरिंग में उच्च सटीकता, अनुकरणीय अनुशासन तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सहभागिता के आधार पर उन्हें शिविर का सर्वश्रेष्ठ कैडेट घोषित किया गया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “ओजश्वा नारायण ने अपने समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह सिद्ध कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति निष्ठा सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हमें विश्वास है कि वे भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।”
विद्यालय के प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने कैडेट को बधाई देते हुए कहा कि “विद्यार्थियों की उपलब्धियां किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी होती हैं। ओजश्वा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।”
विद्यालय के कार्यकारी निदेशक श्री श्रीश अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व निर्माण पर विशेष बल देता है। ओजश्वा नारायण की यह उपलब्धि उसी समग्र शिक्षा का परिणाम है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करेंगे।”
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे ने छात्र को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “ओजश्वा की यह उपलब्धि अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण है। मुझे विश्वास है कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे तथा विद्यालय, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।”
विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, एनसीसी अधिकारी, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने ओजश्वा नारायण को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।