Site icon Akclivenews18

विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. विपिन यादव व पूजा सिंह ने किया वृक्षारोपण

आजमगढ़, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट के ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपिन यादव एवं जिला फेयर ब्रांड पूजा सिंह ने डॉ. मेसी के आवास पर फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डॉ. विपिन यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है।

पूजा सिंह ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। शुद्ध वायु, हरियाली और स्वस्थ वातावरण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट लगातार पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान चला रहा है।

डॉ. मेसी ने अपने आवास पर पौधरोपण करने के लिए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए वर्ष भर में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Exit mobile version