Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ का पहलवान अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता थाईलैंड में प्रतिभाग करेगा।

26 जून से 05 जुलाई 2026 तक थाईलैंड में U15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इस प्रतियोगिता में आजमगढ़ जनपद के निवासी विवेक चौहान पुत्र वीरेंद्र कुमार चौहान, ग्राम – चंदौका,पोस्ट -पठखौली जिला- आजमगढ़ (उ.प्र.) 85 किग्रा फ्रिस्टाइल भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे।

विवेक चौहान ने प्रारंभिक प्रशिक्षण सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में जयप्रकाश यादव एवं गोविंद यादव के निर्देशन में प्राप्त किया एवं एक वर्ष पूर्व से स्पोर्ट्स हॉस्टल गोरखपुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

दिनांक 03/05/2026 को साईं सेंटर लखनऊ में U15 भारतीय कुश्ती टीम के लिए चयन ट्रायल आयोजित हुआ जिसमें विवेक चौहान 85 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व U15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता तमिलनाडु में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।

इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजमगढ़ के कुश्ती खिलाड़ियों के लिए यह गौरव का क्षण है।आजमगढ़ के पहलवान अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करें।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के सचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव एवं आनंद देव उपाध्याय,शंभू नाथ यादव (पूर्व प्रमुख), जय प्रकाश यादव (उप क्रीड़ा अधिकारी), लालचंद यादव,ज्ञान शंकर पहलवान,राम अवध यादव, राधा मोहन गोयल, भईया लाल, बुझारत यादव, जोगेंद्र यादव, युगांत उपाध्याय, रामनयन प्रजापति, त्रिलोकी यादव, मोतीलाल यादव, सत्यवान यादव,रामवृक्ष यादव,प्रवीण कुमार (सचिव जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ )में हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version