हुनर सामाजिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान आजमगढ़ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर प्रतिभा निकेतन स्कूल एटलस पोखरा में चल रहे हुनर समर कैंप में हमारी धरती हमारा भविष्य विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर व पौध लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में दो ग्रुप में बच्चों ने हिस्सा लिया वहीं हाथ की कलाइयों पर पेड़ बचाने की मुहिम को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता हुई। रचाई गई। विजेताओं को प्रबंधक रमाकांत वर्मा ने पौधा देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह धरती हमारी है और धरती को हरा भरा रखने का दायित्व हम सबका है इसलिए हम सबको किसी न किसी अवसर पर या अपने पूर्वजो की याद में पेड़ जरूर लगाना चाहिए और आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि जब हम अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएंगे धरती भारी रहेगी तभी हम सुरक्षित रहेंगे। इस अवसर पर हुनर संस्थान के सचिव वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा, गौरव मौर्य, कमलेश सोनकर,सदानंद शर्मा सनी, रवि गौड़,राज पासवान,कौशल प्रजापति सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।
हुनर समर कैंप में बच्चों ने पौधारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
