Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ बरदह सफाईकर्मी के निधन पर जताया शोक

बरदह। विकास खंड ठेकमा के समोपुर गांव में कार्यरत सफाईकर्मी का बीमारी के चलते रविवार की रात निधन हो गया। सरायमोहन गांव निवासी रामनरेश सरोज समोपुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन पर ठेकमा विकास खंड सभागार में सफाईकर्मियों ने रमेश राम की अध्यक्षता में शोकसभा की। गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में बीडीओ ठेकमा आलोक कुमार सिंह, एडीओ पंचायत जयप्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिव ब्रजेश, चंदन प्रजापति, साहबराज, ज्ञानप्रकाश कुमार, सफाईकर्मी संजय, मनोहर, धर्मवीर, मुन्नालाल, राजाराम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version