इंडियन रोटी बैंक टीम ने समाजसेवियों को किया सम्मानित
“इंडियन रोटी बैंक का सपना – भूखा न सोये कोई अपना”
मुगलसराय/चंदौली।
इंडियन रोटी बैंक मुग़लसराय चंदौली टीम द्वारा रविवार दिनांक 07/06/2026 को टीम के सक्रिय एवं सहयोगी सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन सदस्यों का उत्साहवर्धन करना था, जो लगातार टीम के साथ खड़े रहकर समाजसेवा के कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर टीम के सदस्य नेहाल अकबर, गुफरान अहमद, आकाश सेठ एवं टीम के सबसे छोटे सदस्य मोहम्मद फैसल को सम्मानित किया गया। साथ ही श्री वकार जाहिद (बल्ला) जी को मास्टर रिजवान अहमद सर के हाथों सम्मानित कराया गया।
टीम के जिला कोऑर्डिनेटर शोएब खान ने कहा कि टीम समय-समय पर अपने सदस्यों को प्रोत्साहित करती रहती है, ताकि सभी का हौसला बढ़ता रहे और समाजसेवा का यह सिलसिला लगातार जारी रहे। उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से टीम आगे भी निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।
महिला कोऑर्डिनेटर शहला शाहाब ने भी सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का सहयोग ही टीम की सबसे बड़ी ताकत और हिम्मत है।
इस नेक कार्य में उपस्थित सदस्य
फरमान, शोएब, फैयाज़ अंसारी, शाहरुख़, मोहम्मद हुसैन, फैसल, हमज़ा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
टीम के प्रमुख सदस्य
डॉ हाजी हुजैफा, डॉ संजय त्रिपाठी, डॉ गुंजन गौरव, डॉ अलिफ़ रज़ा, मोहसिन आज़म, फरमान अहमद, फ़ैयाज़ अंसारी, एस. फाजिल, मोहम्मद हुसैन, शाहरुख़, सरफ़राज़ अहमद, तैय्यब, शाकिब, ज़कि, सोनू, गुड्डू, आशिफ हुसैन, शफ़कत अबरार, सोनी विश्वकर्मा, अमित, शुभम, आशीष, टिंकू शर्मा, सुहेब अहमद, जैद, आशुतोष, सरफ़राज़, सलामुद्दी, राशिद अली, मोहम्मद शाकिब, आकाश सेठ, सैफ (राजा), असफाक, सुहैल माहिर, गुफरान अहमद, फैज़ान, सौरभ सिंह, फैज़ आलम, मस्तान अहमद, हयात, अमिताभ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
