Site icon Akclivenews18

विशेष स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

आजमगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांवों में साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

वर्तमान समय में विभिन्न संक्रामक रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। अभियान के अंतर्गत हाट-बाजार, टोला, मोहल्लों, सार्वजनिक स्थलों तथा नालियों की नियमित सफाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 11 जून 2026 को विकासखंड पल्हनी के राजस्व ग्राम चक गोरिया में ग्राम प्रधान की देखरेख में नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि साफ-सफाई अपनाकर अनेक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। अभियान के दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि “स्वच्छता ही जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे हम सभी को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं। स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ वातावरण से ही संभव है।”

Exit mobile version