Site icon Akclivenews18

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय कार्यक्रम को लेकर आजमगढ़ में रूट डायवर्जन, 13 जून को बड़े वाहनों की बदलेगी राह

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले वीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिले में बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 13 जून 2026 को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार, मऊ और शाहगंज की तरफ से आने वाले बड़े वाहन छतवारा चौराहा से डायवर्ट होकर नरौली चौराहा, जामुरी, चन्देश्वर चौराहा और पकड़ी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

वहीं आजमगढ़ शहर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को भी छतवारा चौराहा से वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। गाजीपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन जामुरी चौराहा से डायवर्ट होकर नरौली, पकड़ी और चन्देश्वर चौराहा के रास्ते आगे बढ़ेंगे।

यातायात पुलिस ने बताया कि जामुरी चौराहा से छतवारा चौराहा होते हुए महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि छोटे वाहन, एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों पर यह डायवर्जन लागू नहीं होगा।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

Exit mobile version