Site icon Akclivenews18

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश तथा जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में विकासखंड जहानागंज के सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष साफ-सफाई की गई।

अभियान के दौरान विश्वविद्यालय परिसर, मुख्य मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल के आसपास झाड़ू लगाकर सफाई की गई। साथ ही चुना एवं दवा का छिड़काव, घास की कटाई तथा स्वच्छता संबंधी अन्य कार्य किए गए।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जहानागंज ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रताप यादव, सुनील सिंह, महिपाल सिंह, रामबचन, बृजेश चौहान, मिंटू, मोहम्मद असलम, जान मोहम्मद, अशोक प्रजापति सहित विकासखंड जहानागंज के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान शनिवार, 13 जून 2026 को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में संपन्न हुआ।

Exit mobile version