Site icon Akclivenews18

राजघाट ब्रिज पर कल से वाहनों का आवागमन बंद, 14 जून से लागू होगा डायवर्जन

राजघाट ब्रिज पर कल से वाहनों का आवागमन बंद, 14 जून से लागू होगा डायवर्जन

वाराणसी।
राजघाट ब्रिज पर मरम्मत एवं सुरक्षा कार्यों को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। 14 जून से 13 अगस्त तक राजघाट ब्रिज पर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। इस दौरान कई प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार ऑटो, टोटो और मालवाहक वाहनों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। वहीं मोटरसाइकिल के आवागमन को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। यातायात प्रभारी पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल के आवागमन को लेकर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

जानकारी के मुताबिक रात 10:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डायवर्जन लागू होने के बाद शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जरूर लें और यातायात नियमों का पालन करें।

 

Exit mobile version