Site icon Akclivenews18

मुगलसराय पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा, 03 गिरफ्तार

मुगलसराय पुलिस ने जुआरियों पर कसा शिकंजा, 03 गिरफ्तार

चन्दौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 03 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 05 अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिमिया सत्ती इलाके में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ₹6,740 नकद, 48 ताश के पत्ते, 04 मोबाइल फोन तथा 02 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की लगातार सख्त कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की चर्चा हो रही है।

अपराधियों के खिलाफ मुगलसराय पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

Exit mobile version