Site icon Akclivenews18

चन्दौली पुलिस का सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन

चन्दौली पुलिस का सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वालों पर बड़ा एक्शन

चन्दौली। सोशल मीडिया पर भड़काऊ और उकसाऊ सामग्री प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ चन्दौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन वज्रपात” अभियान के तहत थाना चकिया पुलिस ने 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर सक्रिय संदिग्ध लोगों की निगरानी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर भड़काऊ पोस्ट और उकसाऊ गाने प्रसारित कर रहे थे, जिससे जनसामान्य में आक्रोश फैलने और सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका थी। पूर्व में दर्ज मुकदमों के आधार पर चिन्हित किए गए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चन्दौली पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि इस प्रकार की गतिविधियों में पुनः संलिप्तता पाई गई तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट एवं गुंडा एक्ट जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

“कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

Exit mobile version