Site icon Akclivenews18

दीदारगंज थाना परिसर में मोहर्रम पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक संपन्न

दीदारगंज -आजमगढ़ ।मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के दीदारगंज थाना परिसर में सोमवार को सायं पांच बजे आगामी पर्व मोहर्रम को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधानों,बी डी सी सदस्यों, सम्भ्रांत जनों एवं मीडिया जनों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने क्षेत्र के उन गांवों के लोगों से खासकर ताजियेदारों और ताजिए के जुलूस को लेकर आने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी ली तथा कहा कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाना चाहिए किसी नई परम्परा की शुरुआत नहीं होनी चाहिए अगर किसी भी तरह की समस्या आती है तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें।इस अवसर पर एस एस आई अनिल सिंह,एस आई राम बहादुर यादव, एस आई सुरेन्द्र सिंह, मुनीम लाल यादव,सुबाष चौहान,दानिस रजा ,कासिफ अब्बास, मेहंदी हसन, अरविंद राजभर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version