Site icon Akclivenews18

स्वच्छता से ही मिलेगी बीमारियों से राहत, इकरामपुर में चला विशेष सफाई अभियान

आजमगढ़। संचारी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम अभियान के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड पल्हनी की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा मौसमी एवं संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत इकरामपुर में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नालियों की सफाई, झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा हटाने तथा दवा का छिड़काव करने का कार्य किया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लोगों से अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण ही विभिन्न बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप गांवों में लगातार सफाई कार्य कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रोगों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

इस दौरान गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

स्थान : ग्राम पंचायत इकरामपुर, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

Exit mobile version