Site icon Akclivenews18

बड़े मंगल पर विशाल स्टूडियो में शरबत वितरण, राहगीरों की हुई सेवा

आजमगढ़। बड़े मंगल के पावन अवसर पर मुकेरीगंज स्थित शंकर जी मूर्ति तिराहा पर विशाल स्टूडियो द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शीतल शरबत वितरित कर उनकी सेवा की गई।

कार्यक्रम के आयोजक एवं भाजपा के जिला सोशल मीडिया संयोजक विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि बड़े मंगल के अवसर पर सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना के साथ यह आयोजन किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आदर्श श्रीवास्तव, राजेंद्र शर्मा, अंकित अग्रवाल, प्रदीप साहू, रवि साहू, प्रदीप कुमार, महेंद्र सोनकर, दिव्य गुप्ता तथा अनमोल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल विशाल स्टूडियो, शंकर जी मूर्ति तिराहा, मुकेरीगंज आजमगढ़ रहा, जहां दिनभर श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शरबत वितरण का सिलसिला जारी रहा।

Exit mobile version