Site icon Akclivenews18

बस स्टेशन चालू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया 

दीदारगंज (आजमगढ़)। भारत रक्षा दल इकाई मार्टिनगंज, आजमगढ़ द्वारा कुशल गांव बस स्टेशन को पुनः चालू कराने के लिए व्यापक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

इस अभियान में क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बस स्टेशन को शीघ्र चालू कराने की मांग का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर जमालुद्दीन अंसारी, पतलू यादव, विजय शंकर यादव, शिव प्रसाद गुप्ता, अशोक यादव, मूलचंद यादव, विजय यादव, शिव राजभर, प्रशांत कुमार, दीपक, मंगेश, आनंद, अंगद, पप्पू, चांदमामली, सरवन कुमार, पीयूष यादव, रमेश एवं बृजेश राजभर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भारत रक्षा दल के पदाधिकारियों ने कहा कि कुशल गांव बस स्टेशन के चालू होने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों, छात्रों, व्यापारियों एवं यात्रियों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनभावनाओं से अवगत कराया जाएगा।

Exit mobile version