Site icon Akclivenews18

🌙 मुहर्रम का चांद दिखाई दिया, 1448 हिजरी इस्लामी नया साल शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़ | डीडीयू नगर (मुगलसराय)
🌙 मुहर्रम का चांद दिखाई दिया, 1448 हिजरी इस्लामी नया साल शुरू
डीडीयू नगर। मंगलवार की शाम मुहर्रम का चांद दिखाई देने के साथ ही इस्लामी कैलेंडर के अनुसार 1448 हिजरी का आगाज़ हो गया। चांद दिखाई देते ही मुस्लिम समुदाय में अकीदत और एहतराम का माहौल देखने को मिला।
आज से मुहर्रम का महीना शुरू होने के साथ ही अगले 10 दिनों तक मुस्लिम बहुल इलाकों और चौकों पर धार्मिक गतिविधियां, फातिहा ख्वानी और मजलिसों का दौर जारी रहेगा।
मुगलसराय के जीटी रोड स्थित परमार कटरा और बाजार अखाड़ा में चांद दिखाई देने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने फातिहा ख्वानी में हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मौजूद रहे।
नवयुवक हाथों में सद्दा, ढोल और ताशा लेकर “या हुसैन” के नारे लगाते हुए दिखाई दिए। पूरे क्षेत्र में मुहर्रम की तैयारियों और अकीदत का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर नयीम कुरैशी, इमरान कुरैशी, शेरू कुरैशी, राजा कुरैशी, सैफ कुरैशी तथा वार्ड-24 के सभासद रमेश सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
📰 आज की चाल | AKCLIVENEWS18
सटीक खबर, सबसे पहले

 

Exit mobile version