Site icon Akclivenews18

पुलिस चौकी एलवल के भवन का जीर्णोद्धार, कोतवाली प्रांगण में नवीन मेस ‘दाल चूरमा’ का उद्घाटन

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनिल कुमार (आईपीएस) के निर्देशन में बुधवार को पुलिस चौकी एलवल के भवन के जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन तथा कोतवाली प्रांगण में नवीन मेस “दाल चूरमा” का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक श्री यादवेन्द्र पाण्डेय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बेहतर कार्य वातावरण और आधुनिक सुविधाएं पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाती हैं तथा जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम का समापन अधिकारियों द्वारा मेस एवं जीर्णोद्धारित भवन के निरीक्षण के साथ हुआ।

Exit mobile version