Site icon Akclivenews18

स्वच्छता अभियान के तहत एकरामपुर में सफाई अभियान चला

आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड पल्हनी की ग्राम पंचायत एकरामपुर में बुधवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने स्कूल परिसर व आसपास के क्षेत्रों की सफाई की तथा सड़क के दोनों किनारों पर उगी घास की कटाई की। इसके साथ ही कूड़ा हटाकर झाड़ू लगाई गई और चुने का छिड़काव किया गया।

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दौरान सफाई कर्मचारी गुलाब चौरसिया, अभय चौहान सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version