नगर की सड़कों की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण पर मंगलवार को फिर नगर पालिका का बुलडोजर चला। सिधारी पुल से हाइडिल चौराहा तक अतिक्रमण खाली कराया गया। नपा की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची रही। नगर पालिका ने शहर में सड़कों की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को खाली करने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया था। समय सीमा पूरी होने पर मंगलवार को एसडीएम व सिधारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सिधारी पुल पर पहुंची सड़क की पटरियों से टीनशेड, गुमटी आदि रखकर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर खाली कराया गया नपा के कर्मचारियों ने दो दिन में गुमटी हटाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसी प्रकार से अन्य अतिक्रमणकारियों के जब्त किए गए सामान को अनुरोध करने पर लौटा दिया। नपा प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नपा के आरआई वेद प्रकाश राय, अनुज गुप्त, जेई राहुल गुप्त, दानिश समेत पुलिस प्रशासन शामिल रही
नपा द्वारा चलाया गया सिधारी पर अतिक्रमण हटाओ अभियान

