Site icon Akclivenews18

AIIMS भोपाल के पूर्व रेजिडेंट एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी ने खोला A.J.S. आई केयर सेंटर, अब आजमगढ़ को मिलेगी विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवा

MBBS, MD Ophthalmology और AIIMS भोपाल के पूर्व रेजिडेंट एवं नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी के नेतृत्व में सिधारी में शुरू हुआ अत्याधुनिक आई केयर सेंटर

आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित सरोज हॉस्पिटल परिसर में बुधवार को A.J.S. आई केयर सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। इस नए नेत्र चिकित्सा केंद्र के शुरू होने से आजमगढ़ और आसपास के जिलों के लोगों को अब आधुनिक और विशेषज्ञ नेत्र उपचार की सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी।

इस सेंटर का संचालन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी द्वारा किया जाएगा, जो MBBS, MD (Ophthalmology – Eye Surgeon) हैं तथा देश के प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS भोपाल से शिक्षा प्राप्त करने के साथ वहां Ex Resident भी रह चुके हैं। नेत्र रोगों के उपचार और सर्जरी के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता एवं अनुभव को देखते हुए क्षेत्र के लोगों में इस सेंटर को लेकर काफी उत्साह है।

नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को बेहतर दृष्टि और बेहतर जीवन देना है। उन्होंने बताया कि A.J.S. आई केयर सेंटर में आंखों की जांच, मोतियाबिंद की आधुनिक सर्जरी, चश्मा नंबर की जांच, ग्लूकोमा, रेटिना एवं अन्य नेत्र रोगों का अत्याधुनिक उपकरणों से उपचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महानगरों में मिलने वाली उच्च स्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं अब आजमगढ़ में भी उपलब्ध होंगी। मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े, इसी सोच के साथ इस सेंटर की स्थापना की गई है।

शुभारंभ समारोह में उपस्थित लोगों ने डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि AIIMS जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर का आजमगढ़ में सेवाएं देना क्षेत्र के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। लोगों ने विश्वास जताया कि A.J.S. आई केयर सेंटर आने वाले समय में पूर्वांचल के प्रमुख नेत्र चिकित्सा केंद्रों में अपनी पहचान बनाएगा

“बेहतर दृष्टि और बेहतर जीवन के संकल्प के साथ AIIMS भोपाल के पूर्व रेजिडेंट एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी ने आजमगढ़ को दी आधुनिक आई केयर सेंटर की सौगात।”

Exit mobile version