Site icon Akclivenews18

आईजा की बैठक में वितरित हुए 2025-26 के आईडी कार्ड

आईजा की बैठक में पदाधिकारियों व सदस्यों को वितरित किए गए आईडी कार्ड

डीडीयू नगर (चन्दौली)। ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आईजा) की जिला इकाई चन्दौली की एक आवश्यक बैठक संस्था के सदस्य डॉ. हाजी हुजैफा के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवंबर माह के अंत तक एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य समान रूप से महत्वपूर्ण है और किसी भी परिस्थिति में संगठन अपने सदस्यों के साथ खड़ा रहेगा।

जिला महामंत्री फैयाज अंसारी ने कहा कि आईजा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। जिले में किसी भी पत्रकार के साथ यदि किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या अन्याय होता है तो संगठन उसके न्याय के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।

बैठक के दौरान वर्ष 2025-26 के लिए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में कमलेश तिवारी, धनंजय कुमार (डीके), प्रमोद अग्रहरि, विजय कुमार गुप्ता, मोहम्मद रशीद, सुनील सिंह, सरदार हरि सिंह रोशन, फैयाज अंसारी, भानु शंकर चौबे, ज़ीशान अली अरशद, मोहम्मद इरफान, प्रकाश चन्द्र चौरसिया, शोएब आलम, शब्गीतुल्लाह फाजिल, सुनील केशरी, हयात अंसारी, दीपू यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री फैयाज अंसारी द्वारा किया गया।

Exit mobile version