Site icon Akclivenews18

बड़ा मंगल पर विशाल स्टूडियो में हुआ शरबत वितरण, सैकड़ों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

आजमगढ़। बड़ा मंगल के पावन अवसर पर मंगलवार, 23 जून 2026 को विशाल स्टूडियो परिसर में विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को शरबत वितरित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक विशाल श्रीवास्तव, संस्थापक विशाल स्टूडियो एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक, भाजपा आजमगढ़ रहे। उन्होंने बताया कि बड़ा मंगल सेवा, समर्पण और जनकल्याण का पर्व है। इसी भावना के साथ लोगों को शीतल शरबत वितरित कर सेवा कार्य किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में आदर्श श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव (प्रिंसिपल, सनबीम स्कूल), रवि साहू, राजेंद्र विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, मिंटू कुमार तथा दिव्य गुप्ता सहित अनेक लोगों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजकों ने बताया कि सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा और समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।

Exit mobile version