Site icon Akclivenews18

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार 

थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

संवाददाता हामिद अली गोंडा,

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व थाना को0 नगर पुलिस टीम द्वारा चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों-01. गोविन्द पण्डित पुत्र बैरागी निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर, हाल पता सतईपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा, 02. आमीर अंसारी पुत्र मो० हुसैन अंसारी निवासी सतईपुरवा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।

 

प्रार्थिनी मदिना खातून पत्नी मो० जलिल, निवासी ग्राम सतईपुरवा, थाना नगर कोतवाली, जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 26.06.2026 को समय करीब रात्रि 08ः30 बजे मैं ताजिया ठण्डा करके घर वापस आई तो देखा कि दो व्यक्ति मेरे घर से मेरी एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछुआ, मेरी पुत्री राबिया की एक जोड़ी पायल तथा स्टील के गुल्लक में रखे ₹131/- चोरी कर भाग रहे थे। शोर मचाने पर मेरे पुत्र मुकद्दर व उसके मित्र मो० शफीक ने दोनों को चोरी के सामान सहित पकड़ लिया है। वादिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में ससुंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत चोरी करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया

गया।

Exit mobile version