Site icon Akclivenews18

गुरुटोला में लगा विशेष शिविर, 50 परिवारों को मिले फैमिली आईडी कार्ड

आजमगढ़। नगरपालिका क्षेत्र के गुरुटोला वार्ड में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला योजना समिति के सदस्य व क्षेत्रीय सभासद मोहम्मद अफजल के प्रयासों से यह शिविर संकल्प फाउंडेशन कार्यालय पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य उन पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना था, जिसमें जलकल विभाग की अवर अभियंता निधि राय के नेतृत्व में नगरपालिका के कर्मचारियों प्रशांत पाण्डेय, सोनू, संजय गौड़, रामचंद्र सोनकर आदि ने वार्डवासियों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और पूरी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराया।

जिनके पास राशन कार्ड या अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। शिविर में ऐसे परिवारों के दस्तावेजों की मौके पर ही जांच की गई और ‘फैमिली आईडी कार्ड’ के लिए उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया। इस दौरान सभासद और विभागीय टीम द्वारा 50 परिवारों को फैमिली आईडी कार्ड का वितरण भी किया गया।

सभासद अफजल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि वार्ड का कोई भी पात्र परिवार सरकारी लाभ से वंचित न रहे। आज के समय में फैमिली आईडी एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जिससे पारदर्शी तरीके से हर परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। भविष्य में भी वार्ड में ऐसे जनोपयोगी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इस दौरान अनन्तपुरा की बीएलओ अनुपमा सिंह, अरविंद चौरसिया, सेराज अहमद आदि वार्डवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version