Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ 1962 MVU टीम ने घायल गाय का सफल इलाज कर उसकी जान बचाई।

1962 MVU आज़मगढ़ में पशुओं के लिए मुफ्त आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा दे रही है, जो बहुत मददगार साबित हो रही है।

बृहस्पतिवार को आज़मगढ़ के महाराजगंज ब्लॉक के गाँव नेवादा में एक घायल गाय की सूचना 1962 हेल्पलाइन नंबर पर मिली। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल पशु का सफल इलाज किया।

यह टीम ब्लॉक के सभी गाँवों में घर-घर जाकर पशुओं को मुफ्त आपातकालीन पशु चिकित्सा सेवा देती है।

इलाज करने वाली MVU टीम में ये लोग शामिल थे –

1- डॉ. सरफराज अहमद (पशु चिकित्सा अधिकारी 1962)

2- राहुल यादव (MTS)

3- संदीप कुमार (चालक)

Exit mobile version