Site icon Akclivenews18

चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल, गगन राज सिंह बने अलीनगर के नए प्रभारी निरीक्षक

चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल, गगन राज सिंह बने अलीनगर के नए प्रभारी निरीक्षक

डीडीयू नगर/चंदौली। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक गगन राज सिंह को जन शिकायत प्रभारी (मीडिया सेल) से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक सूर्य प्रकाश मिश्र को प्रभारी जनपद नियंत्रण कक्ष से प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उप निरीक्षक विनोद कुमार अंचल को वीएस टीम से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष थाना कंदवा नियुक्त किया गया है।

वहीं निरीक्षक घनश्याम शुक्ल को प्रभारी निरीक्षक थाना अलीनगर से पुलिस लाइन तथा निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन को प्रभारी निरीक्षक थाना धानापुर से पुलिस लाइन भेजा गया है।

इसके साथ ही उप निरीक्षक राजीव मल्ल को थानाध्यक्ष थाना कंदवा से स्थानांतरित कर वीएस टीम में तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यह स्थानांतरण जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए हैं।


स्थानांतरण सूची

रिपोर्ट : AKC 18 LIVE NEWS | चंदौली ब्यूरो

#ChandauliPolice #Transfer #GaganRajSingh #Alinagar #Dhanapur #Kandwa #SPChandauli #PoliceNews #AKC18LiveNews

Exit mobile version